
नई दिल्ली. पूर्वोत्तर दिल्ली से गुजरने वाले दिल्ली-सहारनपुर हाईवे (Delhi-Saharanpur highway) के निर्माणाधीन स्थल पर कुछ वाहनों पर क्रेन पलट गई। इस घटना में कुछ लोगों के घायल हो गए हैं। बचाव अभियान जारी है।
जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना उत्तर पूर्वी दिल्ली के चौथे पुस्ता करतार नगर में हुई। कुछ लोग घायल हो गए हैं। सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Delhi | A crane overturned on some vehicles at the under-construction site of Delhi-Saharanpur highway passing through Northeast Delhi. The accident occurred at 4th Pusta Kartar Nagar, North East Delhi and some people were injured.
Details awaited. pic.twitter.com/4BqMUiGEhc
— ANI (@ANI) March 26, 2023
हादसे के समय साइट पर काम चल रहा था और क्रेन उस निर्माण कार्य में लगी थी। इस दौरान क्रेन नीचे से गुजर रही गाड़ियों पर पलट गई। जिसकी वजह से कई गाड़ियां क्रेन के नीचे दब गईं। जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज जारी है। वहीं घटना की जांच की जा रही।