सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के स्टंट (Dangerous Bike Stunt) देखे होंगे। लोग सोशल मीडिया (Social Media) पर फेमस होने के लिए लोग किसी हद तक चले जाते हैं। कई बार तो लोग अपनी जान तक की बाजी लगा देते हैं। ऐसे वीडियो काफी तेजी से वायरल भी होते है। एक ऐसा ही वीडियो आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा (Dipanshu Kabra) ने शेयर किया है। जो काफी खतरनाक है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी।
वीडियो शेयर कर दीपांशु काबरा ने कैप्शन में लिखा है, ‘क्या आप अपने बच्चों/मित्रों के साथ ऐसा हादसा होते देख सकते हैं? अगर नहीं? तो उन्हें ऐसी मूर्खता करने से रोकें। सुरक्षा को प्राथमिकता देना एवं यातायात नियमों का पालन करना सिखाएं।
क्या आप अपने बच्चों/मित्रों के साथ ऐसा हादसा होते देख सकते हैं?
अगर नहीं? तो उन्हें ऐसी मूर्खता करने से रोकें. सुरक्षा को प्राथमिकता देना एवं यातायात नियमों का पालन करना सिखाएं.Note – Please never let your kids/friends upload & promote such stupidity on SM. pic.twitter.com/gNFpF5AOtI
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) March 25, 2021
वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि, एक व्यक्ति बाइक चला रहा है। वह बाइक की सीट पर ना बैठकर उसके ऊपर खड़ा है और हैंडल को पकडे हुए है। लड़का चलती हुई बाइक में अपने हाथ हैंडल से हटा देता है जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ जाता है और बाइक तेजी से सड़क पर गिर जाती है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। लोग वीडियो पर अलग- अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘ इसे कहते हैं जोश में होश खोना’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ ये तो सरासर मौत को निमंत्रण देने जैसा है’।