Mumbai Murder
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi) से मिली रही एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के बाबा हरिदास नगर थाने के इलाके लड़की की हत्या के बाद लाश को फ्रिज (Fridge) में छुपाने की घटना सामने आई है।  

    बाद में पुलिस ने लड़की की लाश को फ्रिज से बरामद किया है।  पुलिस ने बाद में आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।  आरोपी लड़के की पहचान साहिल गहलोत के रूप में की गई है। 

    दरअसल राजधानी दिल्ली में श्रद्धा वालकर हत्याकांड जैसी एक दूसरी घटना सामने आई है। मिली जानकार के अनुसार दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में लड़के ने एक लड़की की बेरहमी से हत्या कर दी फिर उसके लाश को फ्रिज में भी छिपा दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।  उससे पूछताछ की जा रही है। 

    घटना पर दिल्ली पुलिस ने बताया कि किसी ने पुलिस को सूचना दी कि, मित्रांव गांव के बाहरी इलाके में एक युवती की हत्या कर शव छिपाया गया है।  वहीं सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।  पुलिस की एक टीम फिलहाल आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। 

    पुलिस ने बताया कि लड़की की हत्या कैसे की गई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। वहीं। पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर जाकर अन्य सबूत भी जुटाए हैं।  ऐसा लगता है कि, आरोपी शव को ठिकाने लगाने के इरादे से मौके की तलाश में जुटा हुआ था। साथ ही पुलिस की आशंका यह भी है कि, आरोपी ने फ्रिज में शव को इसलिए शायद रखा हो ताकि उससे दुर्गंध न आए। फिलहाल मामले पर पुलिस की तफ्तीश जारी है।