Arvind Kejriwal
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एमसीडी (MCD) की तरफ से अवैध अतिक्रमण (Illegal Construction) पर बुलडोजर (Delhi Bulldozer) चलाए जाने के खिलाफ सत्ता में काबिज आप आदमी पार्टी हमलावर है। आप (AAP) लगातार बीजेपी (BJP) को आड़े हाथ ले रही हैं। इसी बीच अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की दादागिरी, गुंडागर्दी करना सही नहीं है। 

    ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हम दिल्ली के लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि अतिक्रमण और अवैध रूप से बनी हुई दिल्ली की समस्या का हम समाधान करेंगे। कच्ची कॉलोनी में रह रहे लोगों को मालिकाना हक दिलाएंगे। दिल्ली को झुग्गियों से भी मुक्ति दिलाएंगे।

    दिल्ली में हो रही बुलडोजर कार्रवाई पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बुलडोजर चलाकर लोगों के घरों को उजाड़ना यह ठीक नहीं है। इसका हम विरोध करते हैं। इस तरह की दादागिरी, गुंडागर्दी करना सही नहीं है। अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करना सही नहीं है।