Delhi Customs has arrested a Ugandan woman allegedly with around one kilogram of cocaine at the Delhi airport.

    Loading

    नई दिल्ली: दिल्ली सीमा शुल्क विभाग (Delhi Custom Department) ने दिल्ली हवाई अड्डे पर युगांडा की एक महिला (Ugandan woman) को कथित तौर पर लगभग एक किलोग्राम कोकीन (Cocaine ) के साथ गिरफ्तार किया है।  विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि, महिला को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसके शरीर से सभी 91 कोकीन से भरे कैप्सूल की बरामदगी की। 

    अधिकारी ने बताया कि, यह एक दुर्लभ मामला है, जहां कोकीन युक्त विशेष रूप से डिजाइन की गई एक किलोग्राम की कोकीन गोलियों को शरीर में छिपा कर रखा गई थी। सामान्य मामलों में, ये दवा वाहक अपने शरीर में लगभग 400-500 ग्राम छिपाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह कैप्सूल फैट जाते है तो इससे व्यक्ति की जान जाने की संभावना रहती है। 

    उल्लेखनीय है कि, सीमा शुल्क अधिकारियों ने युगांडा के एक यात्री की पहचान की थी, जो कुछ दिन पहले दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर आई थी। महिला यात्री की चाल और शरीर की हरकतें असामान्य थीं। इसलिए उनकी सुविधा और सद्भावना के लिए, सीमा शुल्क अधिकारी ने मदद हेतु उससे  संपर्क किया, लेकिन यात्री ने न केवल किसी भी मदद को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, बल्कि किसी भी बातचीत में शामिल होने में अनिच्छा दिखाई।

    यात्री के असामान्य हरकते देखते हुए सीमा शुल्क अधिकारियों ने उस पर नजर रखी। थोड़ी देर बाद यात्री ग्रीन चैनल को पार कर इंटरनेशनल अराइवल हॉल के एग्जिट गेट के पास जा रही थी, तभी सीमा शुल्क अधिकारियों ने आखिरकार उसे रोक लिया और उससे पूछताछ की। यात्री से पूछताछ करने पर बताया कि, उसने 91 कैप्सूल नशीले पदार्थ निगल लिए हैं।

    इमर्जेन्सी की स्थिति को देखकर अधिकारी ने उसे  आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां एक्स-रे स्कैनिंग से पता चला कि यात्री का कोलन (आरोही, अवरोही) सिग्मॉइड आदि अंडाकार छर्रों से भरा हुआ था। अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सा पर्यवेक्षण के तहत प्रक्रिया को अंजाम दिया गया और कुल 91 छर्रों की निकले गए। बता दें कि,इस पूरी इजेक्शन प्रक्रिया कई दिनों तक चली, जिसके दौरान कस्टम स्टाफ ने अस्पताल में चौबीसों घंटे निगरानी रखी। इन 91 छर्रों से 992 ग्राम सफेद चूर्ण पदार्थ निकला और जांच में पता चला कि पदार्थ में कोकीन है।

    इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने यात्री को कस्टम्स के हवाले कर दिया। महिला को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 43 (बी) के तहत एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के विभिन्न प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए 29.12.2021 को गिरफ्तार किया गया था।  मामले की आगे जांच की जा रही है।

    उल्लेखनीय है कि, दिल्ली हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग कि इस महीने में दूसरी बड़ी कार्रवाई है।  इससे पहले 09.12.21 को दुबई के रास्ते लागोस से नई दिल्ली पहुंची एक नाइजीरियाई महिला के पास से 2,838 ग्राम कोकीन जब्त की गई थी।

    IGI हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने मादक पदार्थों की तस्करी के खतरे के खिलाफ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। एयरपोर्ट पर एनडीपीएस कवर ड्रग्स की बरामदगी की यह 24वीं घटना है। अब तक कुल 32 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। नशीली दवाओं की जब्ती का अनुमानित मूल्य 845 करोड़ रुपये से अधिक होगी।