दिल्ली में आग (Photo Credits-ANI Twitter)
दिल्ली में आग (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) के मंडोली औद्योगिक क्षेत्र के पास स्थित हर्ष विहार (Harsh Vihar) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताना चाहते हैं यहां एक गोदाम में आज सुबह आग लग गई। जिसके मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

    वहीं आग की खबर मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की 16 गाडियां पहुंची। बताया जा रहा है कि अभी आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजहों का पता नहीं चल पाया है। आग कितनी भीषण है यह आप वीडियो में देखकर समझ सकते हैं। इस आग को कड़ी मशक्कत के बाद दमकल विभाग ने बुझाया है।  

    दिल्ली के हर्ष विहार में लगी भीषण आग, देखें वीडियो-

    दिल्ली के हर्ष विहार में लगी इस भीषण आग में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आयी है। इससे पहले दिल्ली के ओखला फेज 2 के हरकेश नगर में शुक्रवार तड़के एक गोदाम में आग लगी थी। इस घटना में भी कोई हताहत नहीं हुआ था।