दिल्ली सरकार ने रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ को टैक्स फ्री किया

    Loading

    Delhi government makes Ranveer Singh’s film ’83’ tax free: क्रिकेट पर आधारित रणवीर सिंह द्वारा अभिनीत फिल्म ’83’ को दिल्ली में कर मुक्त घोषित कर दिया गया है। निर्माताओं ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। यह फिल्म कपिल देव की कप्तानी में 1983 के क्रिकेट विश्व कप में भारत के खिताब जीतने पर आधारित है। भारत ने फाइनल में वेस्टइंडीज को हराकर खिताब अपने नाम किया था। रिलायंस एंटरटेनमेंट एंड फैंटम फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत यह फिल्म 24 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

     फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा अभिनेता पंकज त्रिपाठी, ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, साहिल खट्टर, अम्मी विर्क, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा और आर बद्री भी हैं।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

    रिलायंस एंटरटेनमेंट के ग्रुप सीईओ शिबाशीष सरकार ने ट्विटर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ”83 को दिल्ली में करमुक्त घोषित कर दिया गया है। अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी को सहयोग के लिये धन्यवाद। (भाषा)