
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के एक अधिकारी अपने मृत दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप का है। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारी पर आरोप है कि वह अपने मृत दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ कई महीनों तक कथित तौर पर दुष्कर्म कर रहा था। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं सीएम केजरीवाल ने अधिकारी को निलंबित करने का आदेश जारी किया है।
दिल्ली सरकार के एक अधिकारी पर अपने मृत दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ कई महीनों तक कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है: पुलिस
दिल्ली में महिला एवं बाल विकास विभाग में उपनिदेशक पद पर बैठे एक सरकारी अधिकारी पर एक बच्ची के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने… pic.twitter.com/abg52BypSH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2023
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में महिला एवं बाल विकास विभाग में उपनिदेशक पद पर बैठे एक सरकारी अधिकारी पर एक बच्ची के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। पुलिस ने अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया है। दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया जा रहा है। जिसका काम बेटियों की सुरक्षा करना है वही दरिंदा बन जाएगा तो बेटियां कहां जाएंगी। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
सीएम केजरीवाल ने सचिव से मांगी रिपोर्ट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नाबालिग से बलात्कार के आरोपी महिला एवं बाल विकास अधिकारी के निलंबन का आदेश जारी किया, शाम तक मामले में मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी। साथ ही केजरीवाल ने आरोपी को निलंबित करने का आदेश दिया है।
CM ने निलंबन का दिया आदेश
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक नाबालिग से कई बार दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में दिल्ली सरकार के एक अधिकारी को सोमवार को निलंबित करने का आदेश जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मामले में शाम पांच बजे तक मुख्य सचिव से रिपोर्ट की मांग की है।
पुलिस ने रविवार को कहा था कि दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी के खिलाफ अपने मित्र की नाबालिग बेटी से कई बार बलात्कार करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित के पिता का एक अक्टूबर, 2020 को निधन हो गया था और तब से वह आरोपी और उसके परिवार के साथ उनके घर में रह रही थी। आरोपी दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक है