mcd
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. जहां एक तरफ दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Elections) के लिए फिलहाल वोटिंग (Voting) जारी है। यहां दोपहर के बाद लोग बड़ी तादाद में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का आज उपयोग कर रहे हैं। हालांकि आज सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगी हुई है। 

    राजधानी दिल्ली में आज दोपहर होने पर मतदान ने रफ्तार पकड़ ली है। आज दोपहर 2 बजे तक MCD के कुल 250 वार्ड में कुल 29।87% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है।

    इस चुनाव में मुख्य तौर पर BJP, आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। दिल्ली नगर निगम (MCD) के 250 वार्ड के लिए हो रहे चुनाव में 1।45 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के पात्र हैं, जिसके परिणाम राष्ट्रीय राजधानी से परे प्रभाव डाल सकते हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ जो शाम साढ़े पांच समाप्त होगा। 

    मामले पर राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है जिनमें 78,93,418 पुरुष, 66,10,879 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर व्यक्ति हैं। मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी। नए परिसीमन के बाद यह पहला निकाय चुनाव है और यह मतदान गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के कुछ दिन बाद और दूसरे चरण से एक दिन पहले हो रहा है। 

    अधिकारियों ने मतदान के लिए दिल्ली में 13,638 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं। फरवरी 2020 के दंगों के बाद राष्ट्रीय राजधानी में होने वाला यह पहला निकाय चुनाव भी है और अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार 493 स्थानों पर 3,360 बूथ संवेदनशील के रूप में में चिह्नित किए गए हैं।