
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम के लिए चार दिसंबर को मतदान संपन्न हो गए है। इसके नतीजे 7 दिसंबर को आ जाएंगे। लेकिन इसे लेकर एग्जिट पोल ने दावा किया है कि, इस बार नगर निगम में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत होने वाली है। इंडिया टुडे ग्रुप एक्सिस माय इंडिया एक्जिट पोल के मुताबिक, एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत हो रही है। आंकड़ों के अनुसार, आप को चुनाव में 149 से 171 सीटें मिल रही है। जबकि, भारतीय जनता पार्टी 69 से 91 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, कांग्रेस के खाते में 03 से 07 सीटें आ रही है और 05 से 09 सीटों पर अन्य जीत दर्ज कर रहे हैं।
बता दें कि, इस बार 2014 और 2017 की तुलना में दिल्ली में कम मतदान हुआ है। 22 मई को एकीकरण के बाद दिल्ली में पहली निगम के चुनाव हुए हैं। जिनमें 250 वार्डों पर 1349 प्रत्याशी मैदान में हैं। दिल्ली नगर निगम के इतिहास की बात करें तो आज तक भाजपा का पलड़ा भारी रहा है। लेकिन इस बार के एग्जिट पोलों के परिणाम से नया इतिहास बनते नजर आ रहा है। पूर्ण बहुमत के साथ आप दिल्ली नगर निगम में अपना मेयर बना सकती है।
- टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) 146-156 वार्ड जीत रही है। जबकि, बीजेपी को 84-94 सीटें मिलती दिख रही है। जबकि, कांग्रेस को 6 से 10 सीट मिल रही हैं।
- वहीं, समाचार चैनल आज तक के आंकड़ों अनुसार, आम आदमी पार्टी को 250 में से 149-171 सीटों पर जीत मिल रही है। वहीं, भाजपा को 69-91 जीतों पर जीत मिल रही है। जबकि, कांग्रेस को 3-7 सीट मिल रही हैं।
- न्यूज एक्स-जन की बात के एग्जिट पोल के मुताबिक, AAP को 159-175 सीट पर कब्ज़ा कर रही है। वहीं, भाजपा को 70-92 सीट जीत रही हैं। जबकि, कांग्रेस को 4 से सात सीट मिलने के असर हैं।