
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) चुनाव का ऐलान हो गया है। दिल्ली नगर निगम के चुनाव चार दिसंबर को होने वाले है। जबकि वोटों की गिनती सात दिसंबर को की जाएगी। दिल्ली निर्वाचन आयोग ने आज यानी शुक्रवार को ही इसकी घोषणा की। चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी कि एमसीडी चुनाव के मद्देनजर आज से ही चुनाव संहिता लागू होती है। रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर पर रोक रहेगी।
उल्लेखनीय है कि, एकीकृत होने के बाद दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों पर चुनाव होगा। पहले एमसीडी में तीन भागों में विभाजित था जिसके कुल 272 वार्ड थे। लेकिन नए परिसीमन के बाद वार्ड की संख्या घटाकर 272 से 250 कर दी गई है।
The issue of notification will be on Nov 7 and will end on Nov 14. The last date of withdrawal of candidature is Nov 19. Voting for the polls will be on December 04 and the results will be announced on December 07: Vijay Dev, Delhi State Election Commissioner pic.twitter.com/0IclZiLkFN
— ANI (@ANI) November 4, 2022
चुनावों की तारीख का ऐलान करते हुए दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने हुए कहा कि, 250 वॉर्ड में 2011 के सेंसेंज के अनुसार से 42 सीट को एससी के लिए, वहीं महिलाओं के लिए 21 सीट रिजर्व किया गया है। 104 सीट अलग से महिलाओं के लिए रिजर्व किया गया है। कुल 13665 पोलिंग स्टेशन होंगे। चुनाव में ईवीएम का इस्तेमाल होगा।
4 दिसंबर को मतदान
MCD चुनाव के ऑफिशियल नोटिफिकेशन 7 नवंबर को जारी होगा। वहीं, 14 नवंबर तक प्रत्याशी अपना नामांकन भर सकते है। जबकि, 19 नवंबर तक नाम वापिस ले सकते है। वहीं, 4 दिसंबर को मतदान होगा और 7 दिसंबर वोटों की गिनती की जाएगी।
अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
गौर हो कि, दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी चुनाव के लिए अपने अधीन आए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि मजबूरी होने पर ही वह छुट्टी पर जा सकते हैं, लेकिन इस संबंध में आयोग से स्वीकृति लेनी होगी। चुनाव आयोग ने चुनाव के सिलसिले में 68 रिटर्निंग अधिकारी और 250 सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसके अलावा इन अधिकारियों के अधीन और आयोग के कार्यालय में भी बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी नियुक्त हैं।