नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मौसम (Delhi Rains) ने सुबह ही करवट ली है। बताना चाहते हैं कि उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं झमाझम बरसात हुई है। राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं और खतरनाक आंधी के साथ कई इलाकों में पेड़ गिर गए। साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा है।
ज्ञात हो कि राजधानी दिल्ली से लेकर नोएडा, गाजियाबाद सहित एनसीआर के अधिकतर इलाकों में आंधी के साथ बरसात की खबर सामने आई है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली के अलावा यूपी के सहारनपुर, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर सहित आस-पास के इलाकों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।
#WATCH | An uprooted tree blocks road near Delhi Cantonment area following strong winds and rain, as parts of National Capital receive rainfall. pic.twitter.com/xLtnV8r3I8
— ANI (@ANI) May 23, 2022
वहीं मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, वेस्टर्न यूपी, उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आने वाले दो दिन आंधी और गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। जबकि दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।