AAP
Pic : ANI

    Loading

    नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार यहाँ के रोहिणी (Rohini) में केएन काटजू मार्ग पर MCD ने अपना अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरु कर दिया है। इस दौरान यहां के सभी अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि यहां सुबह बुलडोजर चलने की जानकारी मिलते ही यहाँ के लोगों ने अपना सामान हटाना शुरू कर दिया था।

    वहीं आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने यहाँ मदनपुर खादर में एमसीडी की कार्रवाई को पूरी तरह से अवैध बताया है। जिसके चलते यहाँ जोर-शोर से नारेबाजी हो रही है। 

    इस बाबत खान ने कहा कि, “ऐसे में अगर मेरी गिरफ्तारी से लोगों के मकान बचते हों तो गिरफ्तार कर लीजिए।” वहीं पुलिस का कहना था कि यहाँ कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब करने की कोशिश हो रही है। पुलिस ने लोगों से नारेबाजी न करने की अपील भी की लेकिन अमानतुल्लाह खान के आने के बाद प्रदर्शन तेज हो गया।

    इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जनकपुरी और द्वारका इलाके में गुरुवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू की। इसके साथ ही द्वारका के अलावा, जनकपुरी में भी नगर निगम द्वारा अभियान चलाया जा रहा है।