child
Representative Image

    Loading

    नई दिल्ली. राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली (Delhi) के कालकाजी इलाके से रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात की खबर मिली है। जानकारी के मुताबिक यहाँ एक व्यक्ति ने गुस्से में अपने इकलौते 2 साल के बेटे को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया। साथ ही उसने खुद भी खुदखुशी की कोशिश की है। फिलहाल दोनों ही अस्पताल में भर्ती हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के कालकाजी में एक इमारत की पहली मंजिल से अपने 2 साल के बेटे को फेंकने के बाद उसके पिता 30 वर्षीय मान सिंह ने कथित तौर पर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। फिलहाल यह दोनों आरोपी पिता और पुत्र इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। 

    वहीं घटना बाबत आरोपी की पत्नी पूजा ने पुलिस को बताया कि, उसका अपने पति के साथ रिश्ते ठीक नहीं थे और वह अपने बच्चों के साथ अपनी दादी के घर रहती थी। वहीं घटना वाले दिन दिन, मान सिंह नशा करके उसके घर आया, जहां उसने पूजे के साथ जम  कर लडाई की। बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी उसके साथ वापस अपने ससुराल नहीं जा रही थी। इस बात से आरोपी को को भयंकर गुस्सा आ गया, जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। 

    पुलिस जानकारी के अनुसार, घटना बीते शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे कालकाजी के सर्वोदय कैंप की है। यहां ओखला में रहने वाले मानसिंह की कुछ साल पहले सर्वोदय कैंप में रहने वाली पूजा संग शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि, मानसिंह शराब पीने का आदी है और साथ ही कोई भी काम धंधा नहीं करता है। इसके चलते उसकी अपनी पत्नी पूजा से बनती नहीं थी। मान सिंह के निकम्मेपन के चलते पूजा ज्यादातर अपने मायके में ही रहती थी। शुक्रवार को आरोपी मानसिंह शराब के नशे में अपने ससुराल पहुंचा। यहां इस दौरान उसने जमकर हंगामा किया। वह पूजा को अपने साथ घर जाना चाहता था।

    लेकिन जब पूजा ने अपने पति के साथ घर जाने से साफ़ मना कर दिया तो आरोपी पिता ने अपने बेटे आदित्य को पहली मंजिल पर ले गया और वहां से उसे नीचे फेंक दिया। इसके बाद वह खुद भी बिल्डिंग के तीसरी मंजिल पहुंचा और वहां से नीचे कूद गया। फिलहाल पिता और बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों AIIMS के ट्रामा सेंटर में ICU में भर्ती हैं। मामला दर्ज कर कालकाजी पुलिस अपनी जांच शुरू कर दी है।