
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में डॉक्टरों की हड़ताल (Doctors Strike In Delhi) का आज 12वां दिन है। डॉक्टरों ने इमरजेंसी और ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार कर रखा है। डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के कारण मरीजों को अस्पतालों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना संकट के बीच डॉक्टरों की तरफ से हड़ताल पर होने के कारण आने वाले समय में दिक्कतें और भी बढ़ सकती हैं।
ज्ञात हो कि दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा हड़ताल पर जाने से सफदरजंग अस्पताल में मरीज परेशानियों का सामना कर रहे हैं। एक महिला ने बताया कि मेरे बच्चे का इलाज इसी अस्पताल में हो रहा था लेकिन आज डॉक्टर ने यहां से दूसरी अस्पताल में रेफर कर दिया है। इस अस्पताल में ऐसी हालत अन्य लोगों की भी है।
Delhi | People face difficulty as residents doctors are on strike, boycott OPD services at Safdarjung Hospital
“I’m not able to get treatment for my ailing child. I’ve been asked to go to some other hospital,” says a mother of a patient. pic.twitter.com/bGhZHCU7zQ
— ANI (@ANI) December 28, 2021
गौर हो कि दिल्ली में नीट पीजी काउंसलिंग 2021 में हो रही देरी के कारण डॉक्टर हड़ताल पर हैं। डॉक्टरों की केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के साथ कई दौर की बैठक हुई है। लेकिन मामले का कोई समाधान नहीं निकल सका है। दिल्ली में आज सुबह से ही मरीज अस्पताल में आ रहे हैं लेकिन हड़ताल के कारण डॉक्टर नदारत हैं।