Representative Image
Representative Image

    Loading

    नई दिल्ली: दिल्ली हवाईअड्डे (Delhi airport) पर खराब मौसम (bad weather) के कारण करीब 50 डोमेस्टिक फ्लाइट (domestic flights) देरी से रवाना हो रही है और 18 डोमेस्टिक फ्लाइट देरी से आ रही है। उड़ानों में हो रही देरी के चलते यात्री काफी परेशान हो रहे हैं। सर्दी में जैसे तैसे समय काट रहे हैं। बताया जा रहा है कि भीषण कोहरे के कारण उड़ान में देरी हो रही है। दोपहर बाद तक स्थिति सामान्य होने के आसार हैं।  

    वहीं खराब मौसम के कारण दर्जनों ट्रेनें कैंसल हुई हैं। उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे के चलते मौसम खराब हो गया है। मौसम विभाग (Meteorological Department) के अनुसार उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में चल रही शीतलहर के बीच दिल्ली में सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, पालम में सुबह 8.30 बजे तक न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम क्षेत्र में विज़िबिलिटी 50 मीटर और सफदरजंग 200 मीटर दर्ज की गई। 

    बताया जा रहा है कि आगामी दिनों में भी यही स्थिति बनी रहेगी। आने वाले दिनों में उड़ाने प्रभावित हो सकतीं हैं। फिलहाल अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एयरपोर्ट  पर खराब मौसम के कारण करीब 50 डोमेस्टिक फ्लाइट देरी से रवाना हो रही है और 18 डोमेस्टिक फ्लाइट देरी से आ रही है। वहीं फ्लाइट डाईवर्जन की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।