
नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल सरकार के एक और मंत्री के ठिकानों पर ED ने गुरुवार की सुबह छापा मारा है। आज केजरीवाल की पेशी है और पेशी के पहले ही केजरीवाल सरकार के मंत्री राज कुमार आनंद पर ED की छापेमारी चल रही है। आप मंत्री राजकुमार आनंद के घर के भीतर ईडी की टीम मौजूद है और बाहर सुरक्षा बल मौजूद हैं।
#WATCH दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद के सिविल लाइंस इलाके स्थित आवास पर ED की छापेमारी चल रही है। आज सुबह से ही सर्च जारी है। उनसे जुड़े 9 परिसरों पर छापेमारी चल रही है। विवरण की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/MS99tWGxlU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2023
दिल्ली (Delhi) के मंत्री राज कुमार आनंद (Raj Kumar Anand) के सिविल लाइंस इलाके स्थित आवास पर ED की छापेमारी चल रही है। आज सुबह से ही सर्च जारी है। उनसे जुड़े 9 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। बताया जा रहा है कि राजकुमार आनंद के घर पर छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री हैं।
दिल्ली के मंत्री राज कुमार आनंद के ठिकानों पर ED ने छापेमारी की। आज सुबह से सर्च जारी है। उनसे जुड़े 9 परिसरों पर छापेमारी चल रही है। अधिक विवरण की प्रतीक्षा है।
(तस्वीर: राज कुमार आनंद का ट्विटर) pic.twitter.com/7HvcRD4hxF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2023
सीएम केजरीवाल से आज होगी पूछताछ
बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ( ED) आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ करेगा। ED ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक को पूछताछ के लिए दो नवंबर को तलब किया था। केजरीवाल को आज दिन में 11 बजे ED के दिल्ली स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।
AAP के तीन नेता जेल में
शराब घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप के तीन नेता गिरफ्तार होने के बाद जेल में हैं। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप सांसद संजय सिंह को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया।