
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (national capital Delhi) में अपराध कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। आये दिन यहां कई आपराधिक मामले (criminal cases) सामने आ रहे हैं। दिल्ली में महिलाएं सुरक्षित नहीं (Women are not safe) हैं। महिलाओं के साथ मारपीट, छेड़छाड़, रेप और छिनैती के मामले तेज से बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दिनों में यहां ऐसे कई मामले सामने आये हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक महिला की कुछ बदमाशों ने बंदूक की नोक पर चेन छीन ली। घटना का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल को दिल्ली के रोहिणी इलाके (Rohini area) में बाइक सवार दो बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक महिला से चेन छीन ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#WATCH | Two bike-borne men snatched chain from a woman at gunpoint, in Delhi's Rohini area on April 13; police investigation underway: Delhi Police
(Source: CCTV footage) pic.twitter.com/L2xR72NIvR
— ANI (@ANI) April 15, 2023
सामने आये सीसीटीवी फुटेज में साफ़ देखा जा सकता है कि एक महिला फोन पर बात करते हुए एक दूकान के पास आ रही थी। दूकान के सामने दो बदमाशों ने पहले महिला के गले की चेन छीनने की कोशिश की लेकिन इस बीच महिला अपना बचाव करने लगी। ऐसे में एक बदमाश ने बंदूक निकाल ली और महिला से दुबारा चेन छीनने की कोशिश की इस बीच महिला दूकान में आ गिरी। बदमाश ने बंदूक की नोक पर महिला के गले की चेन छीन ली। दूकान में खड़ा एक युवक महिला के बचाव के लिए आगे आया था लेकिन बदमाश द्वारा बंदूक दिखाए जाने से वह डर गया और दूकान में भाग गया।