KANJHAWALA
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली. दिल्ली (Delhi) के कंझावला कांड (Kanjhawala Case) के छठें आरोपी आशुतोष को अब दिल्ली पुलिस ने बीते गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया। लेकिन वहीं पुलिस की जांच में पहले से गिरफ्तार आरोपी दीपक खन्ना बेगुनाह पाया गया है।

    घटना के समय गाड़ी में नहीं था दीपक

    पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त वह आरोपियों के साथ नहीं था। बल्कि उसके मोबाइल की लोकेशन अपने घर की ही मिली है। इस बात की पुष्टि उसके परिजनों और पड़ोसियों ने भी की है। जांच में पता चला है कि दीपक रविवार को पूरे दिन अपने घर पर ही रहा था।

    जानाकारी दें कि, छठे आरोपी आशुतोष को फिलहाल दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल आशुतोष की कार के नीचे ही मृतक महिला को घसीटा गया था। घटना के समय सारे आरोपी इसी के कार में बैठे थे।

    गौरतलब है कि, बीते गुरुवार को रोहिणी कोर्ट ने उक्त पांचों आरोपियों की चार दिन की पुलिस हिरासत बढ़ा दी। दरअसल लोगों के गुस्से को देखते हुए सुरक्षा कारणों के इन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था। वहीं पुलिस ने कोर्ट से 5 दिन की हिरासत मांगी थी। पुलिस ने कोर्ट से कहा कि सभी आरोपियों से पूछताछ करना बाकी है, जिसके चलते उनकी हिरासत की अभी और भी जरुरी है। 

    बढ़ी हिरासत 

    इस सुनवाई के दौरान जांच अधिकारी ने बताया था कि आरोपियों की और हिरासत की जरूरत है क्योंकि, पुलिस को उस 13 किलोमीटर रास्ते की जांच करनी है जिसपर आरोपियों ने उस भयावह रात दो घंटे तक पीड़ित महिला को टक्कर मारने के बाद घसीटा था।

    पता हो कि,  बीते 31 दिसंबर -एक जनवरी की दरमियानी रात पीड़िता अंजलि सिंह (20) की स्कूटी को कार ने जबरदस्त टक्कर मारी थी और उन्हें घसीटते हुए 12 किलोमीटर तक ले गए थे जिससे उनकी मौत हो गई थी। मृतका का शव कंझावला में सड़क पर मिला था।

    सुल्तानपुरी पुलिस थाने ने दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26) और मनोज मित्तल के खिलाफ आपराधिक साजिश, गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से वाहन चलाने से मौत सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज की है। जिनकी अब चार दिन की पुलिस हिरासत बढ़ा दी गई है।