Rape
(सांकेतिक तस्वीर)

    Loading

    नई दिल्ली. कस्तूरबा नगर यौन उत्पीड़न मामले (Kasturba Nagar sexual harassment case) में फरार और आखिरी आरोपी को गुरुवार को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को चार्जशीट (Chargsheet) दाखिल की। चार्जशीट में 12 महिलाओं, 4 पुरुषों और 5 नाबालिगों (2 लड़कियों, 3 लड़कों) सहित कुल 21 आरोपियों के नाम हैं।

    सभी 21 आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 395, 365, 367, 364, 376डी, 354, 109, 323, 342, 354बी, 355, 506, 509, 353, 325, 147, 148, 149, 186, 120बी, 201,34 के तहत आरोपी बनाया गया है। जबकि, ऑटो मालिक दर्शन सिंह के खिलाफ धारा 201 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

    चार्जशीट में कुल 48 गवाह बनाए गए हैं। पुलिस ने इस घटना में कुल 26 वीडियो (सोशल मीडिया से 12 और आरोपी के मोबाइल से 14) बरामद किए हैं।

    चार्जशीट के मुताबिक जांच में पाया गया कि आरोपियों ने अपने परिवार के सदस्य आयुष की मौत का बदला लेने और पीड़िता को मारने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने 26 जनवरी के दिन विवेक विहार के कस्तूरबा नगर (Kasturba Nagar) में 20 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण (Kidnapping) कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार (Gang Rape) करवाया। इसके अलावा महिला के बाल कांटने के बाद उसका मुंह काला कर उसे इलाके में घुमाया गया था।