Mumbai Murder
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi से एक होश उड़ा देने वाली खबर सामने आई है। जहां, एक ओयो होटल (Oyo Hotel) में महिला की हत्या का हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले लड़की के सिर में गोली (Man shot his girlfriend in Delhi) मारी। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद युवक ने खुद को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। फ़िलहाल उसका उपचार संजय गांधी अस्पताल में हो रहा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। 

    यह घटना दिल्ली के ओयो होटल में हुई है, जहां, 38 साल का प्रवीण ऊर्फ सीटू (दिल्ली के नरेला इलाके का रहने वाला है) ने अपनी दोस्ती 39 साल की गीता नाम की महिला को गोली मार दी। मंगलवार दोनों नरेला स्थित ओयो होटल गए थे। कमरे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। जिसके बाद प्रवीण ने अपनी प्रेमिका के सिर में गोली मार दी। उसके बाद उसने खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की। 

    वहीं, होटल में गोली चलने से हड़कंप मच गया और तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां गीता को मृत घोषित किया गया, जबकि युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रवीण शादीशुदा है और उसकी पत्नी सुशीला बच्चों के साथ गांव में रहती है।

    इतना ही नहीं, पुलिस को जांच के दौरान यह भी पता चला है कि इसी साल 21 सितंबर को गौरव नाम के युवक की गोली मारकर हत्या हुई थी। जिसका आरोप मृतक के पिता ने प्रवीण ऊर्फ सीटू पर लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। फ़िलहाल वो 18 नवंबर को अंतरिम जमानत पर बाहर आया था। हालांकि, पुलिस अब इस मामले की जांच कई एंगल से कर रही है।