
नई दिल्ली. केजरीवाल सरकार (Arvind Kejeriwal) ने आज MCD चुनाव 2022 के लिए, (AAP) आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र भी CM अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejeriwal) ने अब जारी कर दिया है। इसमें CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए 10 गारंटी दी हैं।
इस MCD चुनाव से पहले CM अरविंद केजरीवाल ने वादा किया है कि, वे दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को साफ करेंगे। इसके अलावा वे वहां वसूली भी बंद करेंगे। उनके वादे के अनुसार, वे पार्किंग की समस्या को खत्म करेंगे। साथ हे वे आवारा जानवरों का भी समाधान करेंगे। दिल्ली में अब बेहतर सड़कें-गलियां होंगी।
हमें मिलकर दिल्ली को एक साफ़-स्वच्छ और सुंदर शहर बनाना है। नगर निगम चुनाव के लिए दिल्लीवासियों को आम आदमी पार्टी की 10 गारंटी। https://t.co/0fPWBDysCQ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 11, 2022
उन्होंने अपने घोषणा पत्र पर यह भी कहा है कि, वे दिल्ली में शिक्षा-स्वास्थ्य बेहतर करेंगे। साथ ही दिल्ली में अब अनेक सुंदर पार्क बनाए जाएंगे। वहीं MCD के कर्मचारियों को समय पर वेतन भी मिला करेगा। व्यापारियों को उनकी सभी व्यापारिक समस्याओं से मुक्ति दी जाएगी। ‘इंस्पेक्टर राज’ खत्म करेगी और सील हो चुकी दुकानों को खोलेगी।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, BJP ने केंद्र से धन लाने, दिल्ली को कचरा मुक्त बनाने का वादा किया था लेकिन किया कुछ नहीं। लेकिन उसे MCD चुनावों में 20 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि, पिछली बार इन्होंने वादा किया था कि निगम का पैसा सीधा केंद्र से लाएंगे, लेकिन ये 1 चवन्नी भी नहीं लाए।