mcd
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. आज यानी बुधवार सुबह 8 बजे दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Elections) के लिए मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। जानकारी दें कि दिल्ली नगर निगम (MCD) के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान हुआ, जिसमें 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। चुनाव में इस बार 50.48% मतदान हुआ।

    वहीं ताजा रुजनों की बात करें तो, अब नवीनतम आधिकारिक रुझानों में BJP 55, AAP 20 और कांग्रेस फिलहाल 3 सीट पर आगे चल रही है। गौरतलब है कि, शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलती नजर आ रही थी , लेकिन अब BJPआगे है। वहीं, कांग्रेस तो सीन से गायब नजर आ रही है। 

    जानकारी दें कि, इस चुनाव के परिणाम का राष्ट्रीय राजधानी से परे प्रभाव हो सकता है, जिसे आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है।  

    ‘आप’ और BJP ने जीत दर्ज करने का विश्वास जताया है, जबकि कांग्रेस खोई हुई जमीन हासिल करना चाहती है। चुनाव पूर्व अधिकांश सर्वेक्षण में ‘आप’ की जीत का पूर्वानुमान लगाया गया है। इसमें BJP दूसरे और कांग्रेस तीसरे स्थान पर है।  

    वहीं ‘आप’ ने इस चुनाव में 138 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, वहीं BJP और कांग्रेस ने क्रमश: 136 और 129 को उम्मीदवार बनाया था। मतगणना केंद्र शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन जैसे क्षेत्रों में बनाए गए हैं।  

    उधर पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया था कि सभी केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 टुकड़ियां और 10,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इससे पहले 2017 के नगर निगम चुनाव में BJP ने 270 वार्ड में से 181 पर जीत दर्ज की थी। प्रत्याशियों के निधन के कारण दो सीट पर मतदान नहीं हो सका। ‘आप’ ने 48 वार्ड और कांग्रेस ने 27 वार्ड जीते थे। उस साल करीब 53% मतदान हुआ था।