Arvind Kejriwal
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि शनिवार को अपना 10वां स्थापना दिवस मना रही आम आदमी पार्टी (AAP) ने लोगों के प्यार के कारण भारतीय राजनीति में कई इतिहास रचे हैं। बता दें कि आज ही के दिन  केजरीवाल ने 26 नवंबर, 2012 को ‘आप’ की स्थापना की थी। आज का दिन देश 26/11 आतंकी हमला (26/11 terror attack) और संविधान दिवस (Constitution Day) के रूप में मना रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी की भी स्थापना भी आज ही हुई। 

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस दिन पार्टी बनाने का फैसला किया, क्योंकि 1949 में इसी दिन भारत के संविधान को अपनाया गया था। केजरीवाल ने ट्वीट (tweet) किया कि 10 साल पहले आज ही के दिन आम आदमी पार्टी की स्थापना हुई थी। इन 10 साल में जनता के बेशुमार प्यार और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी ने भारतीय राजनीति में कई इतिहास रचे हैं। आम आदमी पार्टी आज देश की जनता की नयी उम्मीद बन चुकी है, विश्वास बन चुकी है। 

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि संविधान नागरिकों के अधिकारों की पहचान एवं देश के लोकतंत्र की शान है। वर्ष 1949 में संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अंगीकार किए जाने की याद के तौर पर वर्ष 2015 से 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। पहले इस दिन को विधि दिवस के रूप में मनाया जाता था।

    उन्होंने ट्वीट किया कि हमारा संविधान ही देश के लोकतंत्र की शान है, यही हम भारतीयों के अधिकारों की पहचान है। सभी देशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘देश के संविधान की रक्षा करते हुए बाबा साहब (आंबेडकर) के सपनों को साकार करने एवं भारत को दुनिया का शीर्ष देश बनाने के लिए हम पूरी जी-जान लगा देंगे।