Delhi Crime News
Photo: @SwatiJaiHind/ Twitter

    Loading

    नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चौंकाने वाली घटना सामने आई है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बवाना में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी 7 महीने की गर्भवती पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस जघन्य अपराध में कथित तौर पर महिला के ससुराल वाले भी शामिल थे। इस मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

    DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस केस को लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, बवाना में 7 महीने गर्भवती महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने पेट्रोल डालकर जलाया। लड़की बुरी तरह से झुलस गई और उसका अब अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस इशू किया है। पीड़िता की हर संभव सहायता भी कर रहे हैं। दिल्ली में अपराध बढ़ते जा रहे हैं!