delhi-murder

Loading

नईदिल्ली. राजधानी दिल्ली (Delhi) से मिल रही एक सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां दिल्ली के मालवीय नगर (Malviya Nagar) में एक लड़की पर रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रॉड से किए गए इस हमले में लड़की की मौत हो चुकी है।

वहीं मामले की सघनता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। घटना अरबिंदो कॉलेज के पास की है। वहीं बताया जा रहा है कि आरोपी, लड़की पर रॉड से हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इधर मृतक लड़की की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ पार्क आई थी।

पुलिस ने जानकारी दी कि, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजकर आठ मिनट के आसपास खबर मिली थी कि, अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक पर एक लड़का एक लड़की को जान से मारकर भाग गया है। वहीं लड़की के पास एक लोहे की रॉड पड़ी है, लड़की की उम्र 25 साल है और आसपास बतायी जा रही है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने पार्क में एक बेंच के नीचे एक लड़की का शव बरामद किया, जिसके सिर से खून बह रहा था और सिर के आसपास खून पड़ा हुआ था। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड भी मिली।

इस सनसनीखेज मामले पर DCP चंदन चौधरी ने कहा कि, “हमें सूचना मिली कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली। शुरुआती जांच के मुताबिक लग रहा है कि लड़की पर रॉड से हमला हुआ है। आगे की जांच जारी है।” 

उन्होंने यह भी बताया कि,” घटना पार्क के अंदर की है। मृतक एक कॉलेज की छात्रा है। वह अपनी सहेली के साथ पार्क में आई थी। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं और उसके शव के पास एक रॉड भी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।”

गौरतलब है कि, दिल्ली में बीते 24 घंटे में दो महिलाओं का मर्डर हुआ है। दरअसल इससे पहले मालवीय नगर से पहले दिल्ली के डबरा इलाके में बिल्डर की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बिल्डर की पत्नी को गोली मारने वाले युवक ने खुद को भी गोली मार लिया। वहीं अब  मालवीय नगर में एक लड़की का मर्डर हो गया।

इधर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया कि, “दिल्ली में जहां एक महिला को उसके घर के बाहर गोली मारके उसकी हत्या की गई वहीं दूसरी तरह मालवीय नगर जैसे पॉश इलाक़े में लड़की को रॉड से मारा गया। दिल्ली फिलहाल बेहद असुरक्षित है। यहां किसी को फ़र्क़ नहीं पड़ता। सिर्फ़ अख़बार की खबरों में लड़कियों के नाम बदल जाते हैं, लेकिन अपराध नहीं रुकते।”