weather update
FILE- PHOTO

Loading

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी (national capital) सहित उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बुधवार रात से बादल छाये हैं और बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली (capital Delhi) में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री रहने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि दिल्ली में अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने का अनुमान है और अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा सकती है। गौरतलब है कि उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण पिछले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी सहित क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी।