
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) पूरे उत्तर भारत (Weather Update) में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। साथ ही मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि दिल्ली में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
वहीं आईएमडी ने दिल्ली में सर्द हवाएं यानि शीतलहर का प्रकोप दिनभर जारी रहने का अनुमान जताया हुआ है। बताना चाहते हैं कि सफदरजंग वेधशाला के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है जो सामान्य से बहुत कम है।
Delhi | The minimum temperature is expected to dip to 4 degrees Celcius today as cold wave conditions prevail in the national capital, as per India Meteorological Department (IMD).
(Data source: IMD) pic.twitter.com/Hp6LpMmPHe
— ANI (@ANI) December 20, 2021
गौर हो कि जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी का असर दिख रहा है। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। आईएमडी का कहना है कि मंगलवार की रात तक शीतलहर चलेगी। जिसके कारण तापमान सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रह सकता है। शीतलहर के ठीक होने के बाद 22 दिसंबर से उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है।