भूपेंद्र पटेल ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा किया पेश, कल दोपहर होगा शपथग्रहण

    Loading

    गांधीनगर: गुजरात के नये मुख्यमंत्री नामित किये गए भूपेंद्र पटेल ने रविवार शाम राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की और अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया। जिसके बाद सोमवार को दोपहर दो बजे पटेल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं इस शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

    राज्यपाल से मुलाकात के दौरान पटेल के साथ रूपाणी, भाजपा आलाकमान की ओर से भेजे गये पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा प्रह्लाद जोशी, प्रदेश भाजपा प्रभारी भूपेंद्र यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल आदि उपस्थित थे।

    पटेल लेंगे अकेले शपथ 

    कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में केवल भूपेंद्र पटेल शपथ लेंगे। पहले ख़बर आई थी कि, इस दौरान करीब 15 मंत्री भी शपथ लेंगे। लेकिन अभी जो जानकारी आ रही है, उसके अनुसार दो दिन बाद पटेल का मंत्रिमंडल शपथ लेगा।

    भाजपा नेतृत्व ने फिर चौंकाया 

    प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह ने एक बार फिर सभी को चौंका दिया है। मुख्यमंत्री के चल रहे नामों में पटेल का नाम कही- दूर-दूर तक नहीं था। लेकिन मोदी और शाह की जोड़ी ने अपने निर्णय के अनुरूप मीडिया में चल रहे नामों को हवा करते हुए पटेल के नाम पर मोहर लगवा दी। संभावित दावेदारों में नहीं चल रहा था और आज अचानक से सामने आया।