Blind Girls at Ramp Walk
Pic : Ani

    Loading

    गुजरात: गुजरात (Gujrat) के राजकोट (Rajkot) में एक फैशन एंड ज्वेलरी इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित किये गए कार्यक्रम से एक बेहद दिलचस्प वीडियो सामने आया है। जिसमें नेत्रहीन लड़कियों ने रैंप वॉक (Blind Girls Ramp Walk Video) किया। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। आंखों की कमी के बावजूद इन लड़कियों ने फैशन शो में बेहतरीन परफॉर्मेंस दिया है। 

    राजकोट में नेत्रहीन लड़कियों द्वारा किए गए इस रैंप वॉक के वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स इन लड़कियों को स्टेज तक ले आता है। जिसके बाद ये नेत्रहीन लड़कियां अपना परफॉर्मेंस देती हैं। बता दें कि इनके रैंप वॉक का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब सुर्खियों में बना हुआ है। जो आपको भी बेहद पसंद आएगा। 

    इस रैंप वॉक में हिस्सा लेने वाली एक लड़की जाह्नवी ने अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए कहा कि मुझे फैशन शो में हिस्सा लेकर बहुत अच्छा महसूस हुआ। हम 15-20 दिन से अभ्यास कर रहे थे।

    इंडियन फैशन एंड ज्वेलरी इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के टीम के सदस्य हमें अभ्यास भी कराते थे। उन्होंने हमें सब कुछ अच्छे से सिखाया। हम उनका दिल से धन्यवाद करते हैं।