Congress
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली. कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) के लिए शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। पार्टी अब तक कुल 95 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने पिछले शुक्रवार को चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली और गुरुवार को 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। कांग्रेस ने गंदेवी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बदलते हुआ अशोक पटेल को टिकट दिया है।

    इससे पहले उसने शंकरभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस ने राजकोट पूर्व से इंद्रनील राजगुरु को टिकट दिया है। राजगुरु हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

    गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा तथा शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

    देश की सबसे पुरानी पार्टी ने गुजरात चुनाव के लिए तीन सूचियों में 96 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। गुजरात की 182 सीटों के लिए दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होगा और नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

    गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। मतदान केंद्रों की कुल संख्या 51,782 है। (एजेंसी इनपुट के साथ)