
वलसाड: गुजरात (Gujarat) के वलसाड (Valsad) के वापी में आज तड़के 10 कबाड़ के गोदामों में भीषण आग लग गई। आएग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। किसी ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँच गई। फ़िलहाल आग बुझाने का काम चल रहा है। अभी तक मिली जानकारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस आगजनी में लाखों रूपये का सामान जलकर खाक हो गया।
Gujarat | A massive fire broke out in 10 scrap godowns in Vapi of Valsad district early morning today; fire fighting underway pic.twitter.com/dprh5lhJSa
— ANI (@ANI) March 14, 2023
गुजरात के वलसाड में मंगलवार सुबह करीब 10 गोदामों में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार तड़के वलसाड जिले के वापी इलाके में कबाड़ के 10 गोदामों में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।