morbi
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली/मोरबी. गुजरात के मोरबी (Morbi) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार यहाँ के हलवाड़ GIDC में एक नमक कारखाने की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया। अब तक इस घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि अभी भी और तीन लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि मृतक संख्या बढ़ सकती है।

    घटना के अनुसार आज यानी बुधवार को गुजरात के मोरबी में स्थित नमक फैक्ट्री की दीवार ढह गई है। वहीं दीवार गिरने से फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिक भी इसकी चपेट में आ गए हैं। ऐसा भी बताया जा रहा है कि इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की मौत की सूचना मिली है। जबकि कईयों के अभी भी दबे होने की आशंका है। फिलहाल रेस्क्यू दल मौके पर है और दीवार के नीचे दबे लोगों का बचाव कार्य किया जा रहा है।

    घटना पर PM मोदी ने व्यक्त किया शोक  

    इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने भी मजदूरों की मौत पर अपना शोक व्यक्त किया और मरने वाले लोगों के परिजनों को PMNRF से 2-2 लाख रुपये के मुआवजे की बड़ी घोषणा भी की है।वहीं घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।