Campaigning ends for first phase of Gujarat elections, polling will be held on December 1
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना गुरुवार यानी 8 दिसंबर को होने वाली है। एग्जिट पोल के नतीजों की मानें तो गुजरात में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्य में स्पष्ट बहुमत से बनाती दिख रही है। लेकिन वास्तविक नतीजे कल वोटों की गिनती के बाद घोषित किए जाएंगे। गुजरात विधानसभा चुनाव दो चरण में 1 और 5 दिसंबर को हुए थे। इस चुनाव (Gujarat Elections 2022) के वोटों की गिनती आज 8 दिसंबर 2022 (गुरुवार) सुबह 8 बजे शुरू होगी। वहीं, सुबह 10 बजे के बाद तस्वीर साफ होने लगेगी की सरकार कौन बनाने वाला है। राज्य के 182 विधानसभा सीटों के लिए 37 मतगणना केंद्रों पर मतगणना होने वाली है। 

    कहां और कैसे देखें रिजल्ट

    गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 (Gujarat Assembly Election Result 2022) के लाइव अपडेट देखने के लिए आप भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की वेबसाइट results.eci.gov.in पर Visit कर सकते हैं।  वहीं, आप हमारे वेबसाइट enavabharat.com पर जाकर चुनाव से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट पा सकते हैं।

    दो चरणों में हुआ मतदान 

    बता दें कि, गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के चुनाव का चुनाव 5 दिसंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच 93 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। दूसरे चरण में 61 पार्टियों के 833 उम्मीदवार मैदान में थे। वहीं, गुजरात चुनाव में 89 सीटों पर पहले फेज के चुनावों के लिए वोटिंग 1 दिसंबर को हुआ। इसमें विभिन्न पार्टियों के 788 कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया था, जिनके भाग्य का फैसला मतदान पेटियों में बंद है। चुनाव आयोग ने बताया कि पहले फेज के चुनाव में 63.31 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाले।

    जानें एग्जिट पोल का हाल

    एग्जिट पोल की मानें तो गुजरात में भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार इतिहास बनाने जा रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, राज्य में भाजपा को 110-125 सीट मिल सकती है। वहीं, कांग्रेस को Gujarat Election 2022 में 45-60 सीट और आम आदमी पार्टी (AAP) को 1-5 सीट मिल सकती है। जबकि, अन्य पार्टियों को 0-4 सीट मिलने का अनुमान है।

    2017 विधानसभा चुनाव का हाल

    बता दें कि, पिछले चुनाव (गुजरात विधानसभा चुनाव 2017) की बात करें तो बीजेपी ने 99 सीटें और कांग्रेस ने 77 सीटें जीती, जबकि दो सीटें BTP और तीन निर्दलीय कैंडीडेट्स के खाते में गई थी।