truck
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली/अहमदाबाद. गुजरात (Gujarat) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां अहमदाबाद (Ahamdabad) में बड़ा हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बावला बगोदरा रोड पर एक पंक्चर हुआ ट्रक खड़ा था। तभी पीछे से आता हुआ एक टेंपो उसमें सीधे घुस गया। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना पर विवरण का इंतजार है।

मिली जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के बावला-बगोदरा हाईवे पर आज यानी शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार टेंपो ने सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 5 महिलाओं और 3 बच्चों समेत कुल 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 3 अन्य पैसेंजर घायल बताए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि, टेंपो में सवार लोग चोटीला माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे।

जानकारी दें कि बीते 20 जुलाई को अहमदाबाद के एक फ्लाईओवर पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया था। फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार से आ रही कार एक दुर्घटनास्थल पर खड़ी भीड़ में घुस गई थी। तब इस हादसे में कुल नौ लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, 13 लोग घायल हुए थे।