FILE- PHOTO
FILE- PHOTO

Loading

बोटाद: गुजरात (Gujarat) के बोटाद जिले में एक दर्दनाक हादसा (painful accident) हो गया। यहां के एक झील में डूबने से पांच किशोरों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम (rescue team) ने डूबे बच्चों की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि मृतकों की  उम्र 16 से 17 साल के बीच है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में मातम का महौल है। घटना बोटाद शहर के बाहर कृष्णा सागर झील (Krishna Sagar lake) की है।  

बताया जाता है कि दो बच्चे अपने दादा के साथ बोटाद झील देखने पहुंचे थे। झील देखने गए बच्चों ने दादा से झील में नहाने की जिद शुरू कर दी। बच्चों के जिद करने पर दादा ने उन्हें झील में नहाने की इजाजत दे दी। दादा की इजाजत मिलने के बाद बच्चे झील में नहाने चले गए। झील में नहा रहे बच्चे अचानक डूबने लगे।  झील में नहा रहे बच्चों को डूबते देख आसपास मौजूद तीन बच्चों ने डूब रहे बच्चों को बचाने के छलांग लगा दी। पहले से डूब रहे दो बच्चों के साथ छलांग लगाने वाले तीनों बच्चे भी डूब गए। ऐसे में इस हादसे में कुछ पांच बच्चों की मौत हो गई।   

बोटाद SP, किशोर बलोलिया ने कहा कि आज बोटाड शहर के बाहर कृष्णा सागर झील में 5 बच्चों की डूबने के कारण मृत्यु हो गई। 2 बच्चें अपने दादा के साथ झील में नहाने के लिए गए थे और जब वे डूबने लगे तब वहां मौजूद 3 बच्चें उन्हें बचाने के लिए झील में कूदे मगर उनकी भी मृत्यु हो गई। सभी बच्चों की उम्र 16-17 साल के बीच है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।