राष्ट्रपति चुनाव जीतीं द्रौपदी मुर्मू को कंगना रनौत ने दी बधाई, पोस्ट जारी कर कहा- ‘यह है असली नारी शक्ति…’

    Loading

    मुंबई: एनडीए की द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है, जोकि इस समय पूरे देश का ध्यान खींच रही है। उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को हराया है। द्रौपदी मुर्मू को 64 फीसदी और यशवंत सिन्हा को 36 फीसदी वोट मिले थे।  वह राष्ट्रपति का पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी। इस मौके पर उन पर दुआओं की बरसात हो रही है। बॉलीवुड की बड़बोली एक्ट्रेस कंगना रनौत (Bollywood actress Kangana Ranaut) ने भी द्रौपदी मुर्मू को विश किया है। 

    कंगना ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए अपने फैन्स के साथ एक फोटो स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में कंगना ने द्रौपदी मुर्मू की एक तस्वीर शेयर की है।  साथ ही उन्होंने द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देते हुए कैप्शन में नारी शक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि वह इस पद पर पहुंचने वाली आदिवासी पृष्ठभूमि की पहली महिला हैं। 

    बता दें, देश में अभी तक आदिवासी समुदाय का कोई भी व्यक्ति राष्ट्रपति नहीं बन पाया है।  महिलाओं, दलितों, मुसलमानों और दक्षिण भारत के व्यक्तियों ने राष्ट्रपति का पद संभाला है। लेकिन आदिवासी समाज इससे वंचित रहा। इसलिए मांग थी कि आदिवासी समुदाय के व्यक्ति को राष्ट्रपति होने का सम्मान मिले। अब यह चीज द्रौपदी मुर्मू के जरिए हासिल हुई है।