former-samajwadi party-mla-kishore-samrite-arrested-for-threatening-to-parliament-house

    Loading

    नयी दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के पूर्व विधायक किशोर समरीते (Kishore Samrite) मुश्किल में फंस गए है। सोमवार को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) की अपराध शाखा ने उन्हें भोपाल से गिरफ्तार किया है। भोपाल के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर ने बताया कि, किशोर समरीते को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    समरीते को भोपाल (Bhopal) के कोलार रोड स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने मध्यप्रदेश पुलिस को बताया किया है कि, उन्होंने समरीते  को गिरफ्तार करने और अदालत में पेश करने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। 

    बता दें कि, किशोर समरीते  (Kishore Samrite) ने धमकी दी थी कि, यदि 30 सितंबर से पहले उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वह संसद भवन को उड़ा देंगे। इतना ही नहीं किशोर समरीते ने संसद भवन में जिलेटिन की छड़ें, राष्ट्रीय ध्वज का एक पैकेट और संविधान की किताब के साथ धमकी भरा लेटर भेजा था और उसे उड़ाने की धमकी दी थी।

    इस लेटर में समरीते ने लिखा था कि, ‘अगर मेरी मांगे नहीं पूरी नहीं हुई तो, 30 सितंबर को संसद भवन को बम से उड़ा दूंगा। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वहीं, अब दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने उन्हें भोपाल से गिरफ्तार कर लिया।

    किशोर समरीते समाजवादी पार्टी के टिकट पर मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। साल 2008 में विधायक चुने जाने के बाद समरीते वर्तमान में संयुक्त क्रांति पार्टी के अध्यक्ष हैं।