photo-ANI
photo-ANI

    Loading

    इंदौर: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में शामिल  वरिष्ठ नेता और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल (KC Venugopal) चोटिल हो गए हैं। उनके हाथ, पैर में चोट आई है। बताया जा रहा है कि यात्रा के मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) पहुंचने के दौरान वह गिर गए। इस वजह से वेणुगोपाल के हाथ और घुटने में चोट लगी है। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।  फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।  

    बता दें कि इंदौर पहुंची भारत जोड़ो यात्रा में काफी ज्यादा संख्या में लोग शामिल हुये थे। कई बार ऐसा देखा गया कि भीड़ अनियंत्रित हो रही है। इंदौर पहुँचने से पहले भगदड़ की भी सूचना आई थी। ऐसे में भीड़भाड़ की वजह से अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव केसी वेणुगोपाल धक्का लगने की वजह से गिर गए। प्राथमिक इलाज के बाद वह फिर से यात्रा में शामिल हो गए। 

    वहीँ दूसरी ओर सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत इंदौर के बड़ा गणपति चौराहा से की। इस बीच उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। जैसे जैसे यात्रा आगे बढ़ती जा रही है। भारी संख्या में लोग शामिल होते जा रहे हैं। माना जा रहा है कि दोपहर तक भारी संख्या में लोग उनके साथ जुड़ जाएंगे। यह यात्रा आगामी दिनों में राजस्थान पहुंचेगी।