पन्ना: कांग्रेस नेता द्वारा पीएम मोदी (PM Modi) की हत्या करने की कथित तौर पर बात कहने का मामला सामने आया है। जिसके बाद से ही हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस अक्सर पीएम मोदी और बीजेपी को लेकर निशाना साधते रहती है। पीएम मोदी को कभी रावण, कभी राक्षस कहने के मामले आ चुके हैं। अब नया विवाद खड़ा हो गया है। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना जिले (Panna district) से एक नया विवाद सामने आया है। पूर्व मंत्री राजा पटेरिया (Raja Patria) ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहने की नसीहत दी है।
जानकारी के अनुसार बीते रविवार को पवई में कांग्रेसी कार्यकर्ता मंडल की बैठक चल रही थी। जिसकी अगवानी पूर्व मंत्री कांग्रेस के राजा पटेरिया कर रहे थे। सभा को संबोधित करते हुए राजा पटेरिया ने विवादित भाषण दे डाला। इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
संविधान अग्र बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तैयार रहो – एमपी कांग्रेस नेता राजा पटेरिया pic.twitter.com/7psAVFh8bl
— Tajinder Bagga (Modi Ka Parivar) (@TajinderBagga) December 12, 2022
दरअसल उन्होंने कहा कि अगर हमें संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहें। सोशल मीडिया पर पटेरिया का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह चुनाव जीतने की और प्रधानमंत्री मोदी की बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो पटेरिया कार्यकर्ताओं उत्साहवर्धन नहीं बल्कि उन्हें भड़का रहे हैं।
[read_also content=”महिलाओं को समर्पित कांग्रेस की 96वें दिन की ‘भारत जोड़ो यात्रा’, राहुल गांधी के साथ प्रियंका हुईं शामिल~https://www.enavabharat.com/india/priyanka-joins-rahul-gandhi-on-96th-day-of-congress-bharat-jodo-yatra-dedicated-to-women-658983/”]
विवादित वीडियो वायरल होने के बाद राजा पटेरिया अपनी सफाई में एक वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा जो वीडियो वायरल हो रहा है वह कार्ड वितरण के दौरान का वीडियो है इस वीडियो में मेरे द्वारा मोदी की हत्या की जो बात है वह गलत तरीके से प्रदर्शित की जा रही है। मैं गांधी को मानने वाला आदमी हूं। मेरा मतलब है कि मोदी को हराना जरूरी है। अल्पसंख्यकों की दलितों की आदिवासियों की रक्षा करने के लिए और बेरोजगारी हटाने के लिए मोदी को पराजित करना आवश्यक है। मेरा आशय मोदी की हत्या को लेकर बिल्कुल गलत तरीके से पेश किया गया है।