saunsar

    Loading

    छिंदवाड़ा. एक बड़ी खबर के अनुसार छिंदवाड़ा (Chhindwara) के सौसर के घोघरा वॉटरफॉल (Ghoghra Waterfall) में फंसे हुए एक परिवार के सभी सदस्यों को अब सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. बताया जा रहा है करीब 3 घंटे चले रेस्क्यू के बाद नागपुर से आए करीब 12 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। इसके साथ ही परिवार के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।

    घटना के अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर से पिकनिक मनाने जिले के पिपलानारायणवार से लगे घोघरा जल वाटर फाल आया और परिवार बाढ़ में घिर गया था। इधर घटना बीते मंगलवार दोपहर की है। बीते मंगलवार को ही वाटर फाल में अचानक पानी आ गया और नागपुर से आया परिवार इस टापू पर ही फंस गया। जिसके बाद ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और उनको बचाने की कोशिशें की। 

    Courtsey: Nai Dunia

    इधर यह परिवार टापू पर खड़े होकर और डरते हुए मदद की गुहार लगा रहा था। यह भी खबर है, कि दोपहर तक तो इस वाटर फाल में पानी काफी कम था, लेकिन 3 बजे के आसपास और पानी बढ़ गया। यहां करीब 120 लोग फंस गए थे। इधर मौके पर प्रशासनिक अमला और रेस्क्यु टीम पंहुची, जिसके बाद फाल में फंसे लोगों को ही सुरक्षित निकाला गया।