gwalior

    Loading

    नई दिल्ली/ग्वालियर. एक बड़ी ही रोचक और अचरज भरी खबर के अनुसार ग्वालियर (Gwalior) में एक नल का बिल न भरने वाले एक व्यक्ति से वसूली (Recovery) के लिए निगम ने बड़ा ही अजीब एक्शन लिया है। दरअसल वसूली करने के लिए नगर निगम (Municipal Corporation) ने उसकी भैंस (Buffalo) जी हाँ आपने ठीक ही सुना ‘भैंस’ की ही कुर्की कर ली हैं। 

    यह है मामला

    दरअसल इस समय ग्वालियर नगर निगम लगातार एक वसूली अभियान चला रही है। इस दौरान नगर निगम का वसूली करने का एक बाद ही अनोखा अंदाज दिखा है। बता दें कि, शहर में रहने वाले एक उपभोक्ता के द्वारा जलकर का भुगतान न करने पर नगर निगम ने उसके घर बंधी भैंसों की ही कुर्की करके गौशाला भिजवा दिया। लेकिन बाद में जब उपभोक्ता राजेंद्र पाल ने नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल से गुजारिश की। उसके बाद उसके नल के बिल का भूतान कराया। तब जाकर नगर निगम ने फरियादी की भैसों को वापस किया।

    क्या थी कार्रवाई

    घटना के अनुसार शहर के दर्पण कॉलोनी में रहने वाले राजेंद्र पाल के यहां 82 हजार रुपए की बकाया वसूली करने के लिए नगर निगम की टीम पहुंची थी। लेकिन जब राजेंद्र पाल ने राशि भुगतान न करने के लिए कहा तो नगर निगम की टीम ने उपभोक्ता के घर पर बंधी तीन भैंस को कुर्क कर उन्हें लाल टिपारा गौशाला में भिजवा दिया। जिसके बाद उपभोक्ता राजेंद्र पाल ने बिल की राशि जमा की। तब कहैं जाकर नगर निगम ने उपभोक्ता की तीन भैंसों को वापस किया गया ।

    इस बाबत नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल का कहना है किफिलहाल शहर में वसूली अभियान चल रहा है। ऐसे में शहर में कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने कई सालों से जलकर का भुगतान नहीं किया है। इसीलिए नल कर का भूगतान नहीं करने वालों पर उक्त कार्रवाई की गई है। तो जल्द ही आप भी अपना जलकर भर दीजिए, वर्ना क्या पता आपका भी कुत्ता, बकरी या आपका कोई पालतू पशु की कुर्की होने का खतरा है।