धार. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार जिले (Dhar District) के ज्ञानपुर ग्राम की कड़बान पहाड़ी के हनुमान मंदिर (Hanuman Temple Priest) के पुजारी अरुणदास (65) की कुछ लोगों ने पीटकर हत्या (Murder) कर दी। यह घटना रविवार रात की है। इस घटना में मंदिर का चौकीदार भी घायल हो गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है।
CSP देवेंद्र धुर्वे ने बताया, ”कल रात 8:30 के आसपास वे मंदिर में बैठे थे। वहां 3-4 लोग दिखाई दिए जिनसे उन्होंने पूछा कि आप यहां क्या कर रहे हैं। वे लोग बाबा से गाली गलौज करने लगे।”
उन लोगों ने डंडों से मारना शुरू कर दिया। चौकीदार को भी कुछ चोटें आई थीं। आज सुबह अस्पताल में उनका देहांत हो गया। अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज़ किया गया है: सीएसपी https://t.co/ZJ0XGWEK9i
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2021
धुर्वे ने बताया, “उन लोगों ने पुजारी को डंडों से मारना शुरू कर दिया। चौकीदार को भी कुछ चोटें आई थीं। जिसके बाद दोनों को ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां सोमवार की सुबह इलाज के पुजारी की मौत हो गई। अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज़ किया गया है। पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में है।