Jan Ashirwad Yatra, Stone Pelting
ANI Photo

नीमच/भोपाल. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जन आशीर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) पर नीमच में मंगलवार को हमला हुआ है। कुछ लोगों ने यात्रा पर पथराव किया है। जिससे अफरातफरी मच गई।

इस हमले में रथ समेत पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि, फिलहाल किसी के हताहत/घायल होने की सुचना नहीं है। यात्रा में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) और मंत्री मोहन यादव (Minister Mohan Yadav) समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस घटना के पीछे कांग्रेस की भूमिका का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, “मुझे जानकारी मिली है कि कांग्रेस के गुंडों द्वारा पहाड़ियों और पेड़ों के पीछे से यात्रा पर पथराव किया गया। यह न सिर्फ दुर्भाग्यपूर्ण या निंदनीय है बल्कि गंभीर अपराध भी है। हमें मिल रहे अपार जनसमर्थन से कांग्रेस घबरा गई है। उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से यात्रा पर हमला किया है। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। वाहन क्षतिग्रस्त हो गए (पथराव में)। हमारा ‘रथ’ क्षतिग्रस्त हो गया।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान राजनाथ सिंह साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मौजूद थे।