RAHUL
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. आज जहां मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) ने अपने साथियों के साथ भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की शुरुआत महू (Mhow) से की। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज यह 81वां दिन है।

    इसी बीच आज महू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बाइक भी चलाते हुए दिखे। इस बाबत ANI ने एक विडियो भी जारी किया है. वहीं आज सुबह महू से राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह समेत कई नेताओं के साथ पदयात्रा की शुरुआत हुई है। आज राहुल के साथ 137 यात्री पैदल चल रहे है। फिलहाल यह यात्रा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में है जहां से श्रीनगर तक की दूरी करीब 1400 किमी है। बता दें कि, राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक 2300 किमी का सफर भी तय कर चुकी है।

    जानकारी दें कि, भारत जोड़ो यात्रा आज शाम छह बजे इंदौर पहुंचेगी। आज इंदौर में यात्रा के स्वागत के लिए जोरदार तैयारी की गई है। यात्रा मार्ग को बैनर, पोस्टर और झंडों से भी सजाया गया है। चिमनबाग में भी एक मंच बनाया गया है। फिलहाल मध्यप्रदेश में यह यात्रा 12 दिनों में 7 जिलों से गुजरेगी। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, गुजरते और महाराष्ट्र से होते हुए अब मध्यप्रदेश में पहुच चुकी है।