Maharashtra Politics
Photo: @ANI/Twitter

Loading

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार ने महाविकास अघाड़ी गठबंधन की एक मीटिंग बुलाई थी। सूत्रों की मानें तो यह बैठक लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर शुरुआती दौर की चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक में अजित पवार, उद्धव ठाकरे, बालासाहेब थोरात, सिल्वर ओक, भाई जगताप, नाना पटोले, अशोक चव्हाण, सूरज ठाकुर शामिल हुए थे। बैठक के बाद संजय राउत ने कहा कि अगर कर्नाटक में 40% भ्रष्टाचार था, तो महाराष्ट्र में 100% भ्रष्टाचार है, यह वर्तमान सरकार भ्रष्ट है और यह हार जाएगी। 

महाराष्ट्र में 100% भ्रष्टाचार: संजय राउत 

एमवीए बैठक के बाद उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने कहा कि पार्टी (एमवीए) में आंतरिक रूप से कोई गलतफहमी नहीं है। अगर कर्नाटक में 40% भ्रष्टाचार था, तो महाराष्ट्र में 100% भ्रष्टाचार है, यह वर्तमान सरकार भ्रष्ट है और यह हार जाएगी। 

महाराष्ट्र में भी भ्रष्ट सरकार:  नाना पटोले

वहीं,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस को चुना। इससे पता चलता है कि वे पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ हैं। महाराष्ट्र में भी भ्रष्ट सरकार है, इसलिए आने वाले चुनाव में महाराष्ट्र भी जीतेंगे।  उन्होंने कहा कि जो भी कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनेगा, हम उसे पुणे में होने वाली अपनी ‘वज्रमुठ’ रैली में मदद करेंगे।