File pic
File pic

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,189 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से दो की मौत हुई है। ईसिस के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,05,213 और मृतक संख्या 1,47,978 हो गई है। यह जानकारी सोमवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

    1529 लोग कोरोना मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 1,529 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,39,208 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.93% और डेथ रेट 1.84% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 18,027 एक्टिव मरीज है।

    मुंबई में 235 नए केस

    मुंबई में कोरोना के 235 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,119,030 हो गई है। हालांकि, आज शहर में एक भी मौत नहीं होने से मृतक संख्या 19,624 पर स्थिर है। शहर में आज 431 लोग इस वायरस से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,095,849 हो गई है। फिलहाल शहर में 3,557 एक्टिव मरीज है।