महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 123 नए मामले, दो की मौत

123 new cases of coronavirus in Maharashtra in last 24 hours, two died

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) 123 नए मामले सामने आए है। वहीं, इस महामारी से दो लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,74,147 और मृतक की संख्या बढ़कर 1,47,785 हो गई है। यह जानकारी शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी।

    112 लोग हुए कोरोना मुक्त 

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 112 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद इस वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,25,451 हो गई है। राज्य में  911 एक्टिव मरीज है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया है । 

    मुंबई में कोरोना के 32 मामले 

    मुंबई में कोरोना संक्रमण के 32 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,58,027 हो गई है। शहर में अब तक 16,561 लोगों की महामारी से मौत हुई है। शहर में आज 38 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,038,194 हो गई है। फिलहाल शहर में 274  एक्टिव मरीज है।