Corona Death
PTI Photo

    Loading

    मुंबई. भारत (India) में लगातार कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामले बढ़ रहे हैं। इसी के साथ एक्टिव केस (Active Case) में भी इजाफा हो रहा हैं। इस बीच महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में महामारी (Pandemic) के 144 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, 2 लोगों की मौत हुई है। दोनों मौतें पुणे में हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,76,841 और मृतक संख्या 1,47,834 हो गई है।

    95 कोरोना मुक्त, 916 एक्टिव केस

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 95 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,28,091 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 916 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया। राज्य में अब तक 8,00,46,447 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं। जिसमें से 78,76,841 COVID-19 पॉजिटिव (09.84%) पाए गए हैं।

    मुंबई क्षेत्र में 90 नए मामले

    वहीं, महाराष्ट्र में आठ प्रशासनिक क्षेत्रों में से मुंबई क्षेत्र में सबसे ज्यादा 90 मामले सामने आए हैं। इसके बाद पुणे क्षेत्र में 31, नासिक क्षेत्र में 13, कोल्हापुर क्षेत्र में 5, लातूर, औरंगाबाद और नागपुर क्षेत्र में 2-2 मामले और अकोला क्षेत्र में सिर्फ 1 केस दर्ज किया गया।

    मुंबई में 73 नए केस

    मुंबई में कोरोना संक्रमण के 73 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,059,286 हो गई है। शहर में अब तक 16,562 लोगों की महामारी से मौत हुई है। शहर में आज 55 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,039,203 हो गई है। फिलहाल शहर में 521 एक्टिव मरीज है।