Corona death
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में मंगलवार को कोरोना के ग्राफ में उछाल दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 153 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से 4 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 78,77,078 और मृतक संख्या 1,47,838 पर पहुंच गई है।

    135 कोरोना मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 135 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद इस जानलेवा वायरस को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 77,28,297 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 943 पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र में आज रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया। राज्य में अब तक 8,00,82,006 सैंपल्स टेस्ट किए गए हैं। जिसमें से 78,77,078 COVID-19 पॉजिटिव (09.84%) पाए गए हैं।

    मुंबई में भी बढ़े केस

    मुंबई में कोरोना संक्रमण के 102 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,059,433 हो गई है। शहर में अब तक 16,562 लोगों की महामारी से मौत हुई है। शहर में आज 85 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या 1,039,322 हो गई है। फिलहाल शहर में 549 एक्टिव मरीज है।